बदायूं
बदायूं में ”पति” बना मेहमान, ”प्रेमी” बना हमसफर… थाने में सजा प्रेम का दरबार, पति के सामने दुल्हन ने चुना अपना पुराना प्यार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बदायूं के एक युवक की शादी 17 मई को हुई थी। पत्नी शादी के 13 दिन बाद मायके चली गई और फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवक हनीमून के लिए नैनीताल जाने की तैयारी कर रहा था।
जब हनीमून से पहले पत्नी की प्रेमी संग फरार होने की सूचना पति को मिली तो वह कहा कि भगवान का शुक्र है…मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है,और पत्नी का दामन कोतवाली में ही उसके प्रेमी के हाथ सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जून को नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ मिली। दोपहर को दोनों को कोतवाली लाया गया। उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोग भी बुलाए गए। दोनों परिवारों के सामने नवविवाहिता ने कह दिया कि पति के साथ नहीं रहेगी। उसे प्रेमी के साथ रहना है, उसी से विवाह करेगी। उसने सभी गहने उतार दिए, जिनमें कुछ मायके व कुछ ससुराल पक्ष को सौंपे।
उसने व उसके प्रेमी ने लिखकर दिया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, इसलिए साथ रहना चाहते हैं। वह अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर जब कोतवाली के बाहर जाने लगी तो एक तरफ जहां पति की आंखों में आंसू आ गए, वहीं दूसरी तरफ उसकी जिंदगी बच गई उसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में आज सुबह सड्डा पुल नहर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक स्कूटी और उस पर सवार दो लोग, एक 18 वर्षीय महिला और एक 30 वर्षीय व्यक्ति, बेहोशी की हालत में पाए गए। pic.twitter.com/dVyr2P1PbX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2025























