रामपुर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शादी से पहले दूल्हे की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हन ही साजिशकर्ता निकली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

यूपी में एक बार फिर शादी का जश्न मातम में बदल गया। परिजनों की आंखों के आंसू खुशियों को गीला कर दीं। शादी से एक दिन पहले बेटे की बारात नहीं बल्कि अंतिम यात्रा निकली, जिसमें युवक के होने वाली पत्नी और उसके प्रेमी की साज़िश बताई जा रही है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से रोंगट खड़ा कर देने वाली घटना सामने आई है,जहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूल्हे की हत्या करवा दी।
मिली जानकारी अनुसार,मृतक निहाल को दो बाइक सवार आरोपी शादी के रश्मों के बीच कपड़े दिलाने के बहाने जंगल ले गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दुल्हन की साजिश का खुलासा हुआ और आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
अब सवाल यह है कि प्यार, धोखा और कत्ल की इस कहानी के चुनौती का क्यों सामना नहीं कर पा रही है पुलिस?
आगरा में 4 मौतों के साथ निकला आज का सूर्य, बेकाबू लोडिंग गाड़ी मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को कुचलाhttps://t.co/gLaazH2SOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2025























