आगरा
आगरा में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, बेकाबू लोडिंग गाड़ी मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को कुचलती हुई पलटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगरा जिले के ट्रांस यमुना के झरना नाला क्षेत्र में बुधवार को फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर जा रही लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सर्विस रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को चपेट में लेते हुए पलट गई।
हादसे में मॉर्निंग वॉक कर रहे 55 वर्षीय राजेश, 65 वर्षीय हरीबाबू और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी में ही फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटा कर यातायात शुरू करवाया। इस हादसे में परिचालक की हालत गंभीर बनी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घंटे की मेहनत के बाद चालक का शव गाड़ी से बाहर निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार हादसे के बाद गाड़ी को काट कर चालक को बाहर निकाला गया है।
परिचालक को गंभीर हालात में अस्पताल भेजा गया है।
रायबरेली में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार के पास हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक मासूम साइकिल सवार बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी@Uppolice pic.twitter.com/2urVJEotbD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2025























