मथुरा रेलवे जंक्शन पर भिखारी का मिला शव, भिखारी के पास से बरामद हुआ मोटा रकम, गिनते-गिनते पुलिस हो गई परेशान

मथुरा

मथुरा में एक भिखारी की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर मृत भिखारी की पोटली को जब खोला गया तो उसके पास से लगभग 1 लाख रुपए मिले। इस दौरान भिखारी की पोटली में एक पंजाब नेशनल बैंक का विड्राल भी मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मथुरा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को एक भिखारी का शव मिलने के बाद पुलिस भी चौंक गई। प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर मिले शव के पास पड़े थैले की जांच करने पर पुलिस को ₹91,070 नकद मिले। इसके अलावा वृंदावन स्थित PNB बैंक की दो विद्ड्रॉल पर्चियां और एक कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ। हालांकि बताया जा रहा है कि उसमें सिम कार्ड नहीं था।
बाद में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और उसकी पहचान के लिए आसपास के जिलों के पुलिस थानों में फोटो भेजे गए हैं।

जंक्शन पर स्टॉल चलाने वालों ने बताया कि 65 वर्षीय यह व्यक्ति प्रतिदिन यात्रियों से पैसे मांगकर अपना जीवन यापन करता था।

अब सवाल यह है कि क्या ये आम भिखारी था या कुछ और छिपा है इसकी कहानी में?
अब पुलिस को स्पष्टीकरण के लिए पहले कहानी के जड़ तक पहुंचना होगा। जिससे कोई राज खुले तो क्रमानुसार खुले।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.