महराजगंज : प्रेमी ने अर्थी पर प्रेमिका का किया सिंदूरदान,10 साल की प्रेम कहानी बताते हो गया भावुक, पढ़ें उस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का ये नया अध्याय

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल में हुई प्रेमिका के शव के साथ शादी के चर्चों का एक और अध्याय सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल नगर पंचायत अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। शनिवार 14 जून को 24 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया ने अपने प्रेमी सन्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। लेकिन मौत के बाद जो हुआ, वह समाज और रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाला दृश्य था—उसका प्रेमी सन्नी मद्धेशिया अपनी मृतिका प्रेमिका के साथ किये गये वादों को पूरा करते हुए अर्थी पर ही उसकी मांग भर दिया। जो पंडित जी मातम के माहौल में मंत्रोपचार करने आए थे वह अब शादी रचाने वाले मंत्रोपचार करने लगे। मंगल गीत की जगह चीख-पुकार शुरू हो गई। इस तरह एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी का इंतकाल हो गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता ने जब प्रेमी सन्नी से बातचीत की तो बताया कि मेरा प्रियंका के साथ करीब 2015-16 से संबंध जुड़ा हुआ था। हम दोनों आपस में घंटों बातें करते थे।

आगे प्रेमी सन्नी ने बताया कि उस दिन पता नहीं क्या ऐसा हुआ कि प्रियंका ने ऐसा कदम उठा ली।
उसने बताया कि मैं उस समय क्रिकेट के मैदान में मैच देख रहा था। तभी मुझे फोन आया और कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। फिर प्रियंका के बहन की लड़की ने घर से मैसेज की और फिर तत्काल प्रियंका की भाभी का फोन आया और उन्होंने बताया कि प्रियंका अंदर से दरवाजा बंद कर ली है और बुलाने पर कुछ जवाब नहीं दे रही है। आगे सन्नी ने बताया कि मैं जल्दी वहां से पहुंचा और उसे परिजनों के साथ मिलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में जब उसे घर लाया गया तो मेरे द्वारा उसे दिए गए वचनों को पूरा करने के लिए सिंदूरदान एवं शादी के हर रस्में पूरी करनी पड़ी।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.