सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज के भैरहवां आई हॉस्पिटल की प्रशासन द्वारा की गयी जांच,शिकायतकर्ता महिला संतुष्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित भैरहवां आई हॉस्पिटल, जिसकी पूर्व में एक मरीज द्वारा आंख की रोशनी चले जाने की शिकायत की गई थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित भैरहवां आई हॉस्पिटल, जिसकी पूर्व में एक मरीज द्वारा आंख की रोशनी चले जाने की शिकायत की गई थी, आज मंगलवार को प्रशासन द्वारा जांच की गई। उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित के नेतृत्व में पहुंची टीम को हालांकि अस्पताल बंद मिला, जिसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।

जांच टीम ने इस मामले की शिकायतकर्ता मरीज नूरजहां से मुलाकात की। बैदनार भनवापुर की निवासी नूरजहां और उनका परिवार अशिक्षित है, इसलिए उनका बयान वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दर्ज किया गया।

नूरजहां ने अपने बयान में बताया कि ढाई महीने पहले उनकी दाहिनी आंख का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें ऑपरेशन से पहले केवल नजदीक की चीजें देखने में परेशानी थी। दोबारा अस्पताल जाने पर उन्हें चश्मा और दवाएं दी गईं, और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। नूरजहां ने स्पष्ट किया कि उन्हें अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। गौरतलब है कि बीते दिनों नूरजहां ने ही अस्पताल पर आरोप लगाया था कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंख की रोशनी चली गई है, जिसके बाद यह शिकायत दर्ज की गई थी।

 

Voice Of News 24