मेरठ पुलिस ने एंबुलेंस से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहियानगर पुलिस ने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के लोहियानगर पुलिस ने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक चोरी की एंबुलेंस भी बरामद की है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह गिरोह एंबुलेंस के अंदर विशेष कंटेनर बनवाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों तक शराब की तस्करी करता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिजली बंबा चौकी के पास, मुंडाली थाना क्षेत्र के कुंडला गांव में एक डेंटर की दुकान पर एंबुलेंस में कुछ बदलाव करवा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। इस दौरान आगरा निवासी विनोद और प्रताप सिंह के साथ-साथ डेंटर फरमान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस गाजियाबाद से चोरी की गई थी। चोरी करने के बाद इसकी नंबर प्लेट बदल दी गई थी और डेंटर फरमान से इसमें शराब छिपाने के लिए एक विशेष टैंक बनवाया जा रहा था।

आरोपियों ने जानबूझकर एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि उन्हें पता था कि पुलिस आमतौर पर एंबुलेंस को नहीं रोकती है, जिससे वे आसानी से अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे पाते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस अब जुट गई है।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.