सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में दहेज हत्या के चार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हाइडिल तिराहे से चार भाइयों को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की टीम ने रविवार को इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। उक्त गिरफ्तारी का मामला थाना सिद्धार्थनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 109/25 से जुड़ा है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी में रामबली, राजू, झिनक उर्फ कल्याण और विक्रम शामिल हैं, जो महरिया टोला महुआडीहवा के निवासी तथा स्वर्गीय रुदल के पुत्र हैं।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।


















