महराजगंज : युवक ने अपने जीवन से तोल दिया परीक्षा का परिणाम,कम अंक आने पर उठा लिया खौफनाक कदम!

महराजगंज

महराजगंज में नीट परीक्षा मे अपेक्षा से कम रैंक आने पर युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के विसमिल नगर निवासी युवक शाकिब सैफ ने नीट परीक्षा 2025 मे अपेक्षा से कम रैंक आने पर अवसाद मे चला गया और खुद को कमरे मे बंद कर फांसी लगा लिया, जिसे परिजन आनन फानन मे एक निजी हॉस्पिटल मे लेकर गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन दुःख की बात यह रही कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक साकिब राजस्थान के कोटा मे रह कर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तीसरी अटैम मे उसे अपेक्षा में कम रैंक आने पर अवसाद मे चला गया था और रिजल्ट आने के बाद खुद को कमरे मे बंद कर लिया तथा और फांसी के फंदे से लटक गया।

शाकिब के माता-पिता पेशे से शिक्षक हैँ। शाकिब की माँ कौशर प्राथीमक विद्यालय मे शिक्षक और पिता शैफुदुज्जा एक मदरसे मे शिक्षक हैँ। शाकिब की मौत ने माँ बाप को जहाँ तोड़ दिया हैँ, वही आस-पास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस कारणों के स्पष्ट छोर तक पहुंचने में जुटी हुई है।

 

 

Voice Of News24