गोरखपुर
गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज रविवार की सुबह तेज हवा के झोंके में गांव के बाग में बच्चें आम बीनने गए थे। इस दौरान गरज के बिजली गिर गई और बच्चे चपेट में आ गए। जिसमें एक युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए तथा पुलिस ने मृतका युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव में रविवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से भरपहीं निवासी फेंकू की पुत्री खुशबू (11) की मौत हो गई तथा अन्य अजय (10) और ज्योति (12) गंभीर रूप से झुलस गई


















