महराजगंज में सिलसिलेवार सड़क हादसे, निर्माण कार्य में बरती जा रहीं लापरवाहियों के खोल रह पोल,नेशनल हाईवे-24 पर निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी कार, जिम्मेदारों की लापरवाही, सरकार की छवि को कर रही धूमिल

महराजगंज

जनपद महराजगंज में NH-24 पर निर्माणाधीन पुल से गिरी कार, महराजगंज में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल। बाल-बाल बचे सभी यात्री। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-24 पर रविवार को एक कार निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई। मिली जानकारी अनुसार कार में सवार सभी यात्री बस्ती जिले के निवासी थे। हादसे में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक सोनौली से गोरखपुर जा रही कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह निर्माणाधीन पुल के किनारे बने गड्ढे में जा गिरी।
सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से निकाला गया।

यह घटना हाईवे निर्माण में सुरक्षा मानकों में हो अनदेखी को दर्शाती है। निर्माणाधीन स्थलों पर न तो पर्याप्त साइन बोर्ड लगे हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। जिससे कई घटनाएं सामने आती चली जा रही है। फिर भी जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।

कुछ दिनों पहले जनपद महराजगंज के भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा होते-होते टला था। एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे लटक गई थी।

अब समझ ये नहीं आ रहा है कि निर्माणाधीन स्थल खुद लापरवाही की पोल खोल रहें हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों की आंखें क्यों नहीं खुल रही? क्या किसी बड़ी घटना के इंतजार में बैठे हैं जिम्मेदार? सबसे बड़ा सवाल।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.