महराजगंज: जिलाधिकारी ने किया EVM-VVPAT स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित EVM और VVPAT के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित EVM और VVPAT के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, रिसाव की स्थिति और विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन किया। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए, जिलाधिकारी ने सीसीटीवी की निगरानी हेतु एक डिस्प्ले गार्ड रूम में भी लगवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने भंडारण कक्षों में निर्धारित मानक के अनुसार कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि EVM और संबंधित मशीनों का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार का विचलन स्वीकार्य नहीं होगा।

इस अवसर पर, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को EVM के सुरक्षित भंडारण के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि EVM पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके भंडारण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस संदर्भ में अवगत कराया जाता है। उन्होंने किसी भी शंका या संदेह की स्थिति में जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया, और कहा कि नियमानुसार सभी शंकाओं को दूर किया जाएगा।

इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एक्सईएन जल निगम श्री आतिफ हुसैन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.