कोबरा के डसने के बाद सर्प मित्र मुरलीवाले हौसला की तबियत को लेकर बड़ा अपडेट, जो किया प्राण प्रहार उसी को मुरलीवाले ने दिया नई जिंदगी जीने का उपहार, जानें कैसे एक बहादुर ने मुरलीवाले के लिए लगा दी जान की बाज़ी?

जौनपुर

जौनपुर जिले के प्रसिद्ध सर्प मित्र मुरली वाले हौसला ने कई सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़कर उनकी जान बचाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के प्रसिद्ध सर्प मित्र मुरली वाले हौसला ने कई सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़कर उनकी जान बचाई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी सर्प मित्र मुरली वाले हौसला को कोबरा ने उन्हें रेस्क्यू करने के दौरान डस लिया। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में जाल में फसें उक्त सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान हुई थी।
जब कोबरा ने उन्हें डसा तो वह कुछ समय खुद उसके जहर को निकालने का प्रयास करने लगें।
इस दौरान उनके टीम के सदस्य ने उनसे कहा कि आप पहले अस्पताल में चलिए और अपना इलाज करवा लीजिए। लेकिन हौसला का बेजुबानों से लगाव ने उन्हें रोक लिया और वह उस सर्प का रेस्क्यू करने के बाद ही अस्पताल के लिए रवाना होने लगें।
कहते हैं न कि जब विपत्ति आती है तो चारों दिशाओं से आती है। पहले तो उन्हें जल्द ही अस्पताल पहुंचाना था, दूसरे कि जिस गाड़ी से वह गये थे रेस्क्यू करने वह गाड़ी भी धोखा दे दी। धक्का देने के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई।
तब गांव निवासी संतोष नामक व्यक्ति ने मुरलीवाले हौसला को अपने बाइक पर बैठाकर मात्र 38 मिनट में ही अस्पताल पहुंचा दिया। संतोष के जज्बे और बहादुरी को मुरलीवाले हौसला सहित तमाम लोग सलाम कर रहें हैं।

मुरलीवाले हौसला ने खुद बताया कि जब अस्पताल पहुंचने से मैं 500 मीटर दूर था तो ऐसा लगा कि इस दिन का सूर्योदय हमारा अंतिम सूर्योदय है। शायद मैं अगला सूर्योदय न देख सकूं और आज के सूर्यास्त के साथ-साथ मेरे जीवन का भी सूर्यास्त हो जायेगा। उक्त स्थान से हौसला भगवान श्री कृष्ण को याद करने लगें और उनके द्वारा जाने-अनजाने में हुई गलतियों पर पश्चाताप करते हुए मानों
मुरलीवाले हौसला अब इस दुनिया से जुदा हो रहे हों। इन सबके बाद वह अचेत हो गए और वह जब 5 या 6 घंटे बाद आंखें खोले तो अपने आप को धरती पर पाये जानें वाले भगवान रूपी डॉक्टर के पास शहर स्थित आशा दीप अस्पताल में पायें।

डाक्टरों के कड़ी मशक्कत और उनके शुभचिंतकों की दुआओं ने उन्हें नई जिंदगी जीने का एक और अवसर दे दिया। जैसा कि मुरलीवाले हौसला ने खुद इस बात को सोशल मीडिया पर बताया है।
फिलहाल अब उनकी स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा बहुत सुधार आया है। स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद जब वे अस्पताल से निकल कर घर पहुंचें तो उनके शुभचिंतकों की कतारें लग गई। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने तमाम लोग उनके घर पहुंचने लगे।

जिसने पहुंचाया था मौत के मुंह तक उसी की जिंदगी को हौसला ने दिया नया आयाम,उसी कोबरे को जंगल में किया आजाद

जिस कोबरे ने रेस्क्यू के दौरान मुरलीवाले हौसला को जिंदगी के छोर से मौत के छोर तक पहुंचाया था। उसी को मुरलीवाले हौसला ने बीती रात जंगल में सुरक्षित आजाद कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उस दिन यदि मैं अपनी जिंदगी दांव पर नहीं लगाता और इसे वहीं छोड़ अस्पताल में चला जाता तो लोग शाय़द इसके जीवन को बर्बाद कर देते। जो एक बेजुबान के लिए बेहद दर्दनाक और निर्दोष के मौत का सबब बन जाता।

कहते हैं न जब आप दूसरों के जीवन के हित में अपने जीवन को कुर्बान करने पर उतर जातें हैं तो आपके जीवन पर दुष्प्रभाव की परछाई न पड़े, इसके लिए परमात्मा खुद अपने दृष्टि को आपके जीवन को संवारने पर जमा देता है। जिसे आप अपने शुभचिंतकों के जरिए महसूस कर सकते हैं।

फ़िलहाल अब मुरलीवाले हौसला जल्द ही आप सभी के बीच उसी अंदाज में बेजुबानों को नई जिंदगी देने मैदान में उतरेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.