रील ‘रील’ बनाने के जुनून में तीन युवकों ने अपनी जान जोखिम मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर जानलेवा स्टंट, तीन युवक गिरफ्तार, बाइकें ज़ब्त

हापुड़

सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के जुनून में तीन युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर खतरनाक स्टंट किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के जुनून में तीन युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने जल्द कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना हापुड़ के चांदसारा हॉल्ट के पास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की मेरठ के फफूंडा गांव निवासी तरुण गोस्वामी, शाहिद और शहजाद नामक तीनों युवक दो बाइकों को रेलवे ट्रैक पर ले गए। उन्होंने न केवल बाइकों को पटरी पर खड़ा किया, बल्कि उनके टायरों पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी। इस पूरे जानलेवा कारनामे का वे वीडियो बना रहे थे ताकि उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकें।

इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया। आरपीएफ ने फुटेज के आधार पर तीनों युवकों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने उनकी दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया है।

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्टंट के दौरान अगर कोई ट्रेन आ जाती तो एक बड़ा और भयावह हादसा हो सकता था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रेलवे लाइन पर किसी भी तरह की रील बनाने या स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरपीएफ के कार्यवाहक प्रभारी अनिल कुमार तेवतिया ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एक बार फिर युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक और गैर-कानूनी कृत्यों से दूर रहें, जो न केवल उनकी अपनी जान को जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.