सिद्धार्थनगर:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 40 ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स होंगे शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, जल्द ही 40 प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन शुरू करने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के युवाओं के लिए बड़ी खबर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, जल्द ही 40 प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह पहल जनपद के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें टेक्निकल कोर्स करने के लिए अब कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। इन नए सृजित पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद युवा अपने ही शहर में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय का लक्ष्य युवाओं के कार्य कौशल को निखारना और उन्हें पेशेवर योग्यता प्रदान करना है। ये कोर्स युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे, क्योंकि लगभग सभी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिससे वे अपनी सुविधानुसार शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

इन पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे जावा, पायथन, सी/सी++, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), फाइनेंशियल एकाउंटिंग और टैली जैसे कई ऐसे टेक्निकल कोर्स शामिल हैं, जो जिले में रोजगार के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। इन कोर्स को करके युवा न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर पाएंगे, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी नौकरी के अवसर हासिल कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही सभी कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद युवा अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पसंदीदा टेक्निकल कोर्स का चयन कर पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

इससे युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। गौरतलब है कि सेवायोजन विभाग द्वारा जारी पोर्टल पर विश्वविद्यालय के छात्रों को पहले वरीयता दी जा रही है, ऐसे में ये टेक्निकल कोर्स उनके लिए और भी अधिक लाभकारी सिद्ध होंगे। यह कदम सिद्धार्थनगर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जिले में कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.