सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से घर में मातम का माहौल बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने इस घटना की सूचना तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में सर्किल आफिसर सदर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल महिला के फंदे से लटकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.