सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालकुंडा ग्राम पंचायत के केवटली चौराहे से जलापुरवा जाने वाली सड़क पर सधुआनगर टोले के पास ग्रामीणों ने सुबह एक युवक को बेसुध पड़ा देखा।
मृतक की पहचान थाना कठेला समय माता क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी 35 वर्षीय संजू के रूप में हुई है। वह नीले रंग की जींस और सफेद शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने संजू को सुबह देखा था, तब वह नशे की हालत में था
ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और ढेबरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। ढेबरुआ के थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अब संजू की मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
सिद्धार्थनगर : थाना ढेबरूआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तालकुंडा के सधुवानगर टोले में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, मचा हड़कंप@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/pk0YZgOCF3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 11, 2025





















