बलरामपुर:घर में मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के एक केमिकल फैक्ट्री के सामने स्थित एक घर में मंगलवार को अनिल कुमार शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के एक केमिकल फैक्ट्री के सामने स्थित एक घर में मंगलवार को अनिल कुमार शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी रिंकी तिवारी और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक के पिता नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अनिल की पहली पत्नी का सात वर्ष पूर्व देहांत हो गया था, जिनसे उनके दो बच्चे हैं और जिनका पालन-पोषण वे स्वयं कर रहे हैं। पांच वर्ष पहले अनिल ने दुर्गापुर निवासी रिंकी तिवारी से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक पुत्र भी है। नरेंद्र कुमार के अनुसार, दूसरी शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव बना हुआ था और वे अलग रह रहे थे।

नरेंद्र कुमार शुक्ला का आरोप है कि रिंकी, उनके पिता रक्षा राम तिवारी और भाई लगातार अनिल को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनका कहना है कि अनिल का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा था।

10 जून को अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पिता का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को कमरे में बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर आकर लोगों को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहे थे। परिजनों को इस घटना की सूचना शाम 4 बजे मिली।

पीड़ित पिता नरेंद्र कुमार शुक्ला ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.