महराजगंज: बारातियों से भरी बस पर गिरा 11000 वोल्ट का तार,टला बड़ा हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धानी बाजार में धानी ब्लॉक के सामने वाली रोड पर स्थित जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के बगल में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते 11000 वोल्टेज का बिजली का तार बारातियों से भरी एक बस की छत से छू गया, जिससे बस के ऊपर आग लगने लगी। ग्रामीणों की सूझबूझ से बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई।

घटना रात के समय हुई जब बारातियों से भरी बस उक्त मार्ग से गुजर रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे, जिसके कारण बस की छत उनसे स्पर्श कर गई। तार छूते ही बस के ऊपर आग की लपटें उठने लगीं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति कटवाई। बिजली कटने के तुरंत बाद बस में लगी आग बुझ गई, जिससे बस में बैठे किसी भी बाराती को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से जर्जर और नीचे झूल रहे तारों को जल्द ठीक करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसों से बचा जा सके। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते बिजली कटने से एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.