सीएम डैशबोर्ड पर महराजगंज का फहरा विजय पताका, जिलाधिकारी संतोष शर्मा के अगुआई में शिखर पर महराजगंज

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2025 के लिए सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2025 के लिए सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी कर दी है। प्रशासनिक कार्यकुशलता, जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जनकल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन, विकास और राजस्व संग्रह के आधार पर जारी की गई टॉप 10 जिलाधिकारियों की सूची में महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने 9.63 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

मंगलवार को जारी इस रैंकिंग में अयोध्या दूसरे और जालौन तीसरे स्थान पर रहा। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से तय की गई है, जो जिलों के प्रदर्शन का आकलन करने का एक प्रभावी डिजिटल उपकरण है।

महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिले ने विभिन्न प्रशासनिक और विकास मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी कार्यकुशलता, जनशिकायतों के त्वरित निवारण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों, जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और राजस्व संग्रह में बेहतर प्रदर्शन के कारण ही महाराजगंज ने यह शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Image

 

CM डैशबोर्ड में टॉप 10 में यह जिलाधिकारियों ने अपना स्थान हासिल किया है 

1. महाराजगंज – IAS संतोष कुमार शर्मा

2. जालौन-IAS राजेश कुमार पांडेय

3. लखीमपुर खीरी – IAS दुर्गा शक्ति नागपाल

4. बरेली -IAS अविनाश सिंह

5. शाहजहांपुर – IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह

6. श्रावस्ती -IAS अजय कुमार द्विवेदी

7. कुशीनगर-IAS महेंद्र सिंह तंवर

8. ललितपुर-IAS अक्षय त्रिपाठी

 

9. हरदोई-IAS अनुनय झा

10. मुजफ्फरनगर-IAS उमेश मिश्रा

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.