सिद्धार्थनगर से बलरामपुर तक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति के मौत की कहानी, जानें दिल दहला देने वाला हत्याकांड

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 2 जून गुरुवार को उसने प्रेमी को बुलाया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 2 जून गुरुवार को उसने प्रेमी को बुलाया। घूमने जाने के बहाने पति को प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे जहर खिलाकर पति को नदी में फेंक दिया।

मिली जानकारी अनुसार, 8 दिन बाद 10 जून को युवक का कंकाल मिला है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कन्नन (48) के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी का नाम संगीता (35) और प्रेमी का नाम अनिल शुक्ला (27) है। संगीता ने अपना जुर्म कबूल किया है। ये पूरा मामला सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के रेहकट नजरगढ़वा का है।

इस प्रकरण में सीओ सुजीत राय ने बताया कि 6 जून को संगीता ने ढेबरुआ थाने में‌ अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संगीता ने पुलिस से कहा मेरे पति तीन दिन से घर नहीं आए। मामला दर्ज कर घटना के बारे में पता चलाते ही पुलिस जांच में जुट गई।
बाद में कन्नन के भाई बाबूलाल ने 9 जून को थाने में संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। इसके बदा पुलिस ने संगीता के घर से आस-पास पूछताछ की। तब पता चला कि कन्नन संगीता के साथ ही गया था। तब से वापस नहीं आया। शक होने पर पुलिस ने संगीत से पूछताछ की।

पहले तो उसने इधर उधर की बात की। लेकिन कड़ाई से पूछने पर वो टूट गई। उसमें हत्या करने की बात कबूली। साथ ही बलरामपुर के प्रेमी का भी नाम बताया। ये भी बताया कि उसने कन्नन को कहां फेंका है। बलरामपुर पुलिस की मदद से शव को आज बरामद किया गया। साथ ही आरोपी अनिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। मामले की जांच हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.