सिद्धार्थनगर : बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय तीन युवक नदी में डूबे, एक लापता, अन्य दो को बचाया गया, लापता युवक की खोजबीन जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूबने लगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूबने लगे। इनमें से दो को नाविक ने बचा लिया, जबकि एक युवक लापता हो गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी अजय (18) पुत्र रामनाथ, सनी (19) पुत्र मुकेश और रवि (20) पुत्र दीपक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकलकर रतनपुर गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के महरथा घाट पर नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, नहाते समय तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

युवकों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद घाटवार (नाविक) ने तत्काल पानी में छलांग लगाई और सनी व रवि को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, अजय ज्यादा गहराई में चला गया और पानी की लहरों में समाकर लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मिश्रौलिया थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और लापता युवक अजय की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक नदी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अजय का कोई पता नहीं चल सका।

इस घटना के बाद से अजय के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.