सिद्धार्थनगर: पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी गैंगेस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश जुबैर अंसारी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश जुबैर अंसारी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ सोमवार रात बांसी-पथरा मार्ग पर बैदोली गांव के पास नहर के निकट हुई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए बांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी 

पुलिस के अनुसार, बांसी और पथरा बाजार पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान जुबैर अंसारी के रूप में हुई है, जो पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल का रहने वाला है।

मुठभेड़ के दौरान जुबैर अंसारी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे तत्काल काबू कर लिया गया।


पुलिस ने जुबैर अंसारी के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 1,050 रुपए नकद भी मिले हैं।

जुबैर अंसारी एक गैंगेस्टर है और उस पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा, उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम का भी एक मामला दर्ज है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व बांसी थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने किया। उनके साथ पथरा बाजार थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय और एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी की टीमें भी इस कार्रवाई में शामिल थीं।जुबैर अंसारी की गिरफ्तारी को सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.