फरेंदा तहसील में पीड़ित का फूटा गुस्सा, न्याय न मिलने पर आत्मदाह का किया प्रयास, हरकत में आई प्रशासन

फरेंदा

महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अधिकारियों के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील में आज मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित युवक थानाध्यक्ष फरेंदा समेत कई आला अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर अवैध रूप से लोग कब्जा कर रहे थे। वह कई बार अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार भी लगाया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर वह आत्मदाह करने की लकीर तक पहुंच गया।

जिससे वहां अफ़रा-तफ़री मच गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उस युवक को आत्मदाह करने की लकीर को पार करने से बचा लिया है। पीड़ित युवक के आत्मदाह करने की लकीर तक पहुंचना,अफसरों के लापरवाहियों का आईना है। जिसमें समस्याओं का समाधान और अफसरों की कार्यप्रणाली की धूमिल तस्वीर नजर आती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.