सिद्धार्थनगर: भवानीगंज में भीषण सड़क हादसा दो कारों की आमने-सामने टक्कर,चार गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में कल सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में कल सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह हादसा डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर हरियाली ढाबा के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एक मारुति स्विफ्ट कार में बस्ती जिले के राम ललित यादव (52) और आज्ञाराम (51) सवार थे। ये दोनों भवानीगंज में एक शादी समारोह से गौरा चौकी होते हुए अपने घर लौट रहे थे। दूसरी गाड़ी, एक मारुति वैगन आर, में सिद्धार्थनगर के टिकरिया गांव निवासी शमशाद अहमद और उनकी पत्नी शबनम सवार थीं, जो अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे।

हरियाली ढाबा के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों कारों में सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को उनके परिचितों की मदद से इलाज के लिए गौरा चौकी ले जाया गया।

भवानीगंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घायलों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.