महराजगंज:ठूठीबारी में मैत्री हाट बाज़ार की 48 दुकानों का आज होगा आवंटन, तैयारी पूरी

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी गांव में नवनिर्मित मैत्री हाट बाजार की 48 दुकानों का आवंटन आज दिन मंगलवार को लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी गांव में नवनिर्मित मैत्री हाट बाजार की 48 दुकानों का आवंटन आज दिन मंगलवार को लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। यह आवंटन पहले भी शुरू किया गया था लेकिन कुछ अनियमितता के वजह से आवंटन रद्द कर दिया गया था ।इसलिए आज प्रशासन ने आवंटन में पहली प्राथमिकता बाजार और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को दी है।

सीडीओ अनुराज जैन के निर्देश पर पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया के लिए 22 मई को टेंडर जारी किया गया। प्रत्येक दुकान का मासिक किराया 500 रुपए तय किया गया है। दुकानदारों को सिक्योरिटी के रूप में 5,000 रुपए जमा करने का प्रावधान रखा गया है ।

इस हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य भारत और उसके पड़ोसी मुल्क नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान एक ही जगह उपलब्ध होगा। नियमों के अनुसार, दुकानदार को खुद दुकान संचालित करनी होगी। नियम तोड़ने पर ग्राम पंचायत आवंटन रद्द कर सकती है।

पंचायत सचिव पिंटू रौनियार और सहायक पंचायत विनय पांडेय ने बताया कि हाट बाजार के दुकानों के आवंटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.