महराजगंज में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार सवार ने मारी टक्कर, चालक की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे कार सवार की हालत गंभीर हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज-निचलौल मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में एक कार पीछे से आकर टकरा गई। जिससे कार चालक की हालत गंभीर हो गई।
वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 संवादाता के मुताबिक सोमवार की दोपहर महाराजगंज-निचलौल मार्ग पर ग्राम सभा भागाटार में सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से आकर घुस गई। जिसमें सवार होकर श्रीनिवास कनौजिया पिपरा, थाना ठूठीबारी महाराजगंज से अपने घर जा रहे थे। जो भागाटार में खड़े ट्रक में पीछे से ठोकर मारने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, श्रीनिवास कनौजिया के सीने तथा सिर में मामूली चोटे आई है। गनीमत रही कि कार में केवल श्रीनिवास अकेले ही सवार थे,अन्यथा ये घटना बड़ी हादसे में तब्दील हो सकती थी।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिलीप गौतम ने कार चालक श्रीनिवास कनौजिया को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भेज दिए। जहां तत्काल उनका इलाज शुरू हो गया।

 

Voice of News 24