कोल्हुई : खिलखिलाते परिवार में अचानक पसरा मातम, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

महराजगंज

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र‌ में आरा मशीन संचालक का शव फंदे से लटका मिलने पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में एक आरा मशीन संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक का शव उसके आरा मशीन के ऑफिस में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनी जायसवाल (पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी) के रूप में हुई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, सनी जायसवाल किराए पर आरा मशीन चलाता था और अक्सर वह वहीं रात बिताता था। रविवार को मजदूरों की छुट्टी के बाद, सनी ऑफिस में ही रुक गया। सोमवार सुबह जब मजदूर और मिस्त्री काम पर आए, तो उन्होंने देखा कि ऑफिस अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद मजदूरों ने खिड़की से झांककर देखा तो सनी का शव फंदे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, पंचनामा भरा और फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्यवाही में जुट गए हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.