अड्डा बाजार के विद्यालय में चोरी के वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार स्थित स्कूल में रातों-रात चोरों ने संघ के विद्यालय को निशाना बनाकर नगदी लेकर फरार हो गए थे। जिस मामले में पुलिस तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक चोर सरस्वती शिशु मंदिर अड्डा बाजार स्कूल का ताला तोड़कर प्रवेश कर लव कुश कक्ष में रखे दो आलमारी का ताला तोड कर तीजोरी में रखे लगभग 22 हजार रुपए एवं गुलक में रखे पैसे ले उड़े थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौबे ने अड्डा बाजार चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी और आज पुलिस ने कोनघुसरी में पटाखे की दुकान के पास से एक नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से 2280 रूपए बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.