महराजगंज:ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इंटर कॉलेज में नई प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इंटर कॉलेज में रविवार को विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इंटर कॉलेज के विद्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक एवं नामित निर्वाचन अधिकारी व प्रधानाचार्य के देख रेख में कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक व नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को अग्रिम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
आर्य विद्या प्रसार समिति द्वारा संचालित राधा कुमारी इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति का चुनाव विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत जाटव व पर्यवेक्षक श्याम बहादुर के अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चार पदो पर चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया गया। जिसमे सर्वसम्मति से डॉ० आरोग्य कंडेल को प्रबंधक, राजीव कुमार मिश्र को उप प्रबंधक, शैलेश बाजपेई को अध्यक्ष,और कृष्ण कुमार दुबे को उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया।आपको बताते चले कि समिति के कुल 17 साधारण सभा के सदस्यों में से 12 सदस्यों ने प्रतिभाग किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने विद्यालय के विकास और शैक्षणिक वातावरण को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

चुनाव प्रक्रिया के समय लिपिक कृष्ण कुमार गौड़, योगेश बाजपेई, बैजनाथ गुप्ता, हेमंत मद्धेशिया, हरि प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार साहनी, श्याम मोहन श्रीवास्तव, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्त, जितेंद्र जायसवाल, विद्यालय के कर्मचारी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.