मेरठ: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने मवाना में सुनी जन शिकायतें

मेरठ

मेरठ जनपद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने आज “संपूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर तहसील मवाना में जनसुनवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने आज “संपूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर तहसील मवाना में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और अन्य व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शिकायतों से संबंधित कई प्रकरण सामने आए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अवगत कराएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “संपूर्ण समाधान दिवस” का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही समाधान करना है, ताकि उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.