सिद्धार्थनगर:नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में खनिज फाउंडेशन न्यास योजना के तहत नौगढ़ में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में खनिज फाउंडेशन न्यास योजना के तहत नौगढ़ में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद नेपाल अभिषेक शाह और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर केंद्र का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सांसद का पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने अन्य जनप्रतिनिधियों का पौधा देकर स्वागत किया।

सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि मात्र 6 महीने में यह स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हुआ है। पहले यहां बारिश के दौरान पानी भर जाता था और भवन कई वर्षों से निष्प्रयोज्य था। जिलाधिकारी के प्रयास से पुराने भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कराया गया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। यहां सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं और वार्ड उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों को मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सांसद ने जिले की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि सिद्धार्थनगर में बने मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था। यहां 300 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की सड़क का निर्माण भी चल रहा है, जिस पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.