महराजगंज: फरेंदा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे यात्री; सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

फरेंदा

महराजगंज जनपद के भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। UP32KU6699 नंबर की एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे लटक गई, जिसमें सवार सभी यात्री चमत्कारी रूप से सुरक्षित बच गए। इस घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

गाड़ी तेज रफ्तार में थी और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के उस हिस्से पर पहुंच गई जहां अभी भी निर्माण कार्य जारी था और कोई अवरोधक मौजूद नहीं था। गाड़ी के अनियंत्रित होते ही वह फ्लाईओवर से नीचे की ओर लटक गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस बड़ी चूक का जिम्मेदार कौन है। क्या फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी की यह जिम्मेदारी नहीं थी कि वह यह सुनिश्चित करे कि कोई भी वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर प्रवेश न कर सके? कंपनी द्वारा समुचित बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.