रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी केवल दो परिवारों का मिलन ही नहीं बल्कि सियासत और क्रिकेट की दो अलग दुनिया का संगम है ! जानें कैसे दोनों की शुरू हुई प्रेम कहानी?

लखनऊ

बीते 8 जून रविवार को लखनऊ के होटल सेंट्रल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का सगाई समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते 8 जून रविवार को लखनऊ के होटल सेंट्रल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का सगाई समारोह आयोजित किया गया। जो दोनों के प्यार के जरिए दो अलग-अलग दुनिया के मेल तथा एक नए जीवन की शुरुआत का शुभ संकेत है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह और जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी न केवल दो रिश्तों का मिलन है बल्कि यह सियासत एवं क्रिकेट जैसे दो अलग दुनिया के मिलन से बनने वाला रिश्तों का एक अनोखा संगम है। जो क्रिकेट तथा राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

इस प्रकार चढ़ा था सियासत पर क्रिकेट का रंग

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लवस्टोरी अन्य प्रेम कहानियों से अलग है। जिसकी चर्चाएं पहले से ही नहीं हुई बल्कि ये कहानी सोशल मीडिया पर तब सामने आई,जब खुद उन्होंने इसका खुलासा किया।

रिंकू और प्रिया की मुलाकात एक आम दोस्त के माध्यम से हुई। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एक सीनियर खिलाड़ी के विवाह समारोह में उनकी राहें मिलीं, और फिर डेढ़ साल की दोस्ती के बाद प्यार में बदल गई।
इस प्यार के सफ़र की गाड़ी सगाई की स्टेशन को पार करते हुए सात जन्मों के बंधन की ओर अग्रसर है। जो 18 नंबर को वाराणसी के ताज होटल में जिंदगी की नई शुरुआत की गाड़ी में सवार होकर सियासत और क्रिकेट की गलियों में एक नई अपने प्रेम कहानी के जीत का पताका फहरायेंगे। प्रिया और रिंकू का यह जोड़ राजनीति और खेल का एक सुंदर मेल बनकर उभरा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.