गाजीपुर : दुल्हन की चुनरी जानें कैसे दूल्हे के लिए बन गया कफ़न,दो पक्षों के मार-पीट में दूल्हे की मौत

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शादी समारोह के दौरान घराती और बरातियों के बीच डीजे बजाने को लेकर तकरार छिड़ गया एवं बीच-बचाव में आया दूल्हा भी घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शादी समारोह के दौरान घराती और बरातियों के बीच डीजे बजाने को लेकर तकरार छिड़ गया एवं बीच-बचाव में आया दूल्हा भी घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। मामला आज सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक छह जून को जगदीशपुर में एक शादी समारोह हो रहा था, तभी शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच झगड़ा हुआ। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों समूहों के लोग घायल हो गए।
बीच-बचाव में आए दूल्हे के ऊपर भी कई लाठियां बरसाई गई। जिसके कारण दूल्हे के शरीर से खून टपकने लगा। दुल्हे के शरीर पर ख़ून देखते ही दुल्हन दौड़ती-भागती दूल्हे के पास पहुंची और लाठी-डंडे को रोक कर अपने चुनरी से दूल्हे के शरीर से निकल रहे खून को पोछती रही।

इस मार-पीट में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 7 जून को दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में सर्किल ऑफिसर रामकृष्ण तिवारी ने बताया है कि 5 जून को जगदीशपुर में एक शादी समारोह हो रहा था, तभी शादी समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कुछ लोग घायल हो गए। हमें एक घायल व्यक्ति के मरने की सूचना मिली। हमने मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है। जांच-पड़ताल में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.