लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की दर्दनाक मौत, युवक की हालत गंभीर, जानें कैसे हुआ दुर्घटना?

लखनऊ

देश में एक तरफ जहां सड़क पर चलने वाले तेज वाहन लोगों के समय को बचाने में काफी कारगर साबित हो रहें हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24

देश में एक तरफ जहां सड़क पर चलने वाले तेज वाहन लोगों के समय को बचाने में काफी कारगर साबित हो रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ ये वाहन कई लोगों की जिंदगी को पल भर में ही तबाह कर दे रहे हैं। वाहनों के जरिए जिंदगी तबाह होने के कारणों में से शराब या अन्य मादक पदार्थों का नशा एक ठोस कारण है। जिसका सेवन कर कई चालक अपने गाड़ी का नियंत्रण खो बैठते हैं और किसी अन्य मासूम की जिंदगी के गुनहगार बन जाते हैं।
कुछ इसी प्रकार से लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदौवा में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। जहां नशें में चूर रोडवेज बस चालक ने एक महिला और एक युवक को ज़ोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान दोनों की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला दम तोड़ दी तथा युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.