
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र शुभम की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र शुभम की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शुभम (17) बेलहर कला के बरगदवा मिश्र टोले का निवासी था और विकास इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह अपने ननिहाल ग्राम महुआ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार शाम करीब 7:15 बजे शुभम साइकिल से बेलौहा बाजार चौराहे की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम अपने परिवार में चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष चंदन लारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद ग्राम महुआ, बेलहर कला और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बेलौहा बाजार चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के उचित उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
#महराजगंज : कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बलहीखोर में रविवार की सुबह स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की हालत हो गई गंभीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में कराया गया भर्ती, देखिए वीडियो pic.twitter.com/wOWZ9ShKeJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2025







