महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में आज, रविवार सुबह एक युवती स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अचेत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में आज, रविवार सुबह एक युवती स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अचेत हो गई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवती की पहचान 25 वर्षीय सरोज पुत्री चंद्रिका के रूप में हुई है, जो ग्राम सभा बलहीखोर, थाना कोठीभार की निवासी बताई जा रही है। यह घटना सुबह करीब 7:00 बजे हुई, जब सरोज स्विच बोर्ड में प्लग लगा रही थी। अचानक करंट लगने से वह बेहोश हो गई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
फिलहाल, सरोज का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
#महराजगंज : कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बलहीखोर में रविवार की सुबह स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की हालत हो गई गंभीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में कराया गया भर्ती, देखिए वीडियो pic.twitter.com/wOWZ9ShKeJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2025





















