लखनऊ
सीतापुर रोड स्थित गोदावरी टावर के पास चल रही अवैध फैक्ट्री से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा भारी मात्रा में नकली सीमेंट जब्त किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सीतापुर रोड स्थित गोदावरी टावर के पास चल रही अवैध फैक्ट्री से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा भारी मात्रा में नकली सीमेंट जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान 705 बोरी नकली अल्ट्राटेक सीमेंट, 420 बोरी माईसेम सीमेंट, 365 बोरी एसीसी गोल्ड कंक्रीट, 225 बोरी डैमेज लक्ष्मी सीमेंट और 120 बोरी नॉन-ट्रेड सरकारी एसीसी सीमेंट बरामद की गई। इन सभी बोरियों पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम और लोगो छपे हुए थे, जिससे ग्राहकों को धोखे की आग में झोंका जा रहा था।
फैक्ट्री से हजारों बोरियों के खाली पैकेट, स्टीकर, सिलिंग मशीन और अन्य पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नकली सीमेंट को असली बताकर निर्माण स्थलों पर सप्लाई कर रहे थे,जिससे न केवल लोगों की जान जोखिम में पड़ रही थी बल्कि ब्रांड कंपनियों की साख भी प्रभावित हो रही थी।
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी आज एक ‘पति, पत्नी और वो’ के हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बनी, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। pic.twitter.com/1poC8tKNu6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2025





















