अयोध्या में रामलला के साथ ही अन्य काई देवों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद

अयोध्या

आज गुरूवार को रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के साथ कई देवों की प्रतिष्ठा हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज गुरूवार को रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के साथ कई देवों की प्रतिष्ठा हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिजित मुहूर्त में गंगा दशहरा के दिन अपने 53वें जन्मदिन पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और सात पूरक मंदिरों में विभिन्न देवों को प्रतिष्ठित किया। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक मुख्य यजमान के रूप में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने सीएम के साथ समस्त अनुष्ठान संपन्न किए।

इससे पूर्व प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान सुबह आवाहित देवताओं के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात काशी के यज्ञाचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में 120 आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिष्ठा के अनुष्ठान प्रारंभ किए। लगभग दो घंटे मंत्रोच्चार चला। इसके बाद हवन हुई। बारी बारी से राम दरबार सहित सभी देवताओं का आह्वान करके यथास्थान प्रतिष्ठित किया गया।
इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से एक बार फिर रामलला की नगरी अयोध्या चर्चा में आ गई है। राम मंदिर में जैसे-जैसे देवों की प्रतिष्ठा हो रही है, लोगों का उत्साह तथा देवों से लगाव बढ़ता चला जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.