महराजगंज: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुइ थाना क्षेत्र में कल बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड शिक्षक मुन्नीलाल वरुण की इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के कोल्हुइ थाना क्षेत्र में कल बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड शिक्षक मुन्नीलाल वरुण की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से सोनपिपरी गांव में मातम पसर गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सोनपिपरी निवासी मुन्नीलाल वरुण (रिटायर्ड शिक्षक) बुधवार को किसी काम से भगड़वा गांव की तरफ जा रहे थे। बॉर्डर रोड पर भगड़वा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक मुन्नीलाल वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कोल्हुइ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.