महराजगंज :विश्वपर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर त्रिमुहानी घाट पर वृक्षारोपण और गंगा आरती का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सदर स्थित त्रिमुहानी घाट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सदर स्थित त्रिमुहानी घाट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां वृक्षारोपण और भव्य गंगा आरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यावरण प्रेमियों ने सर्वप्रथम घाट परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान ‘स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन’ का संदेश देते हुए सभी ने प्रकृति के संवर्धन का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण के उपरांत, त्रिमुहानी घाट पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। जगमग दीपों और मंत्रोच्चार के बीच गंगा मैया की आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समस्त विश्व के कल्याण की कामना की गई और सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस दोहरे पर्व पर यह कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति और पर्यावरण के प्रति समान रूप से जागरूक करना था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.