सिद्धार्थनगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाकुंभ के तहत पीएम केंद्रीय विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

सिद्धार्थनगर

जनपद विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर आज सिद्धार्थनगर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर आज सिद्धार्थनगर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पीएम केंद्रीय विद्यालय में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाकुंभ 2025 की स्मृति में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे। उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। विधायक कपिलवस्तु के प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही और नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव भी इस अवसर पर मौजूद थे।

सभी अतिथियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर पर्यावरण संतुलन के प्रतीक माने जाने वाले पवित्र त्रिवेणी – पीपल, बरगद और नीम के पौधे रोपित किए। यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भावी पीढ़ी में प्रकृति प्रेम को विकसित करने के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम के दौरान, वन विभाग की ओर से ‘वृक्ष भंडारा’ कार्यक्रम के तहत अतिथियों और विद्यार्थियों को पौधे भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधरोपण कर सकें।

इस अवसर पर डीएफओ पुष्प कुमार के, उपप्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी, फॉरेस्ट रेंजर राजेश कुशवाहा और अन्य वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.