“स्वच्छ रहे धरती आकाश”: बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया #BeatPlasticPollution का संदेश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में “आओ मिलकर करें प्रयास, स्वच्छ रहे धरती आकाश” के संकल्प के साथ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद में “आओ मिलकर करें प्रयास, स्वच्छ रहे धरती आकाश” के संकल्प के साथ, आज विश्व पर्यावरण दिवस (थीम: #BeatPlasticPollution) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस दौरान एसपी बलरामपुर ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़े का निस्तारण गीले व सूखे कूड़ेदान के माध्यम से अलग-अलग करने, और अधिक से अधिक हरे पौधे लगाने के लिए आमजन को प्रेरित किया।

 

अपने संदेश में, एसपी विकास कुमार ने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट जैसे ज्वलंत मुद्दों और उनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा उनका संरक्षण करने का महत्व बताया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइंस ज्योतिश्री और क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.