सिद्धार्थनगर:पुलिस की बड़ी कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थनगर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थनगर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बांसी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुशील कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है, जो सिसहनिया निवासी दुर्गा प्रसाद उपाध्याय का पुत्र है। उसे राप्ती पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीण प्रकाश के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम ने मु.अ.सं. 117/2025 धारा 306 भारतीय दंड विधान से जुड़े इस मामले में आरोपी को पकड़ा है।

गिरफ्तारी टीम में थाना बांसी के हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव और कांस्टेबल आशुतोष यादव भी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.