सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के सख्त निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के सख्त निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी कौशल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कौशल असनार का निवासी है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीण प्रकाश के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कौशल कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 352, 87, 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे लोहरौली तिराहे के पास से धर दबोचा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, राजीव भट्ट और मुख्य आरक्षी जितेंद्र गौतम प्रमुख रूप से शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार देर शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय मातम में बदल गया, जब विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 7 प्रशंसकों की जान चली गई। pic.twitter.com/erXJeCjshp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2025























