राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के विजय जुलूस में मची भगदड़,आधा दर्जन से अधिक निर्दोषों की मौत, जश्न का रथ मातम की तरफ किया रुख़!

ब्यूरो रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय जुलूस में मची भगदड़,कई लोग घायल,आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बैंगलुरू की जीत के बाद टीम के साथ-साथ फैंस भी जश्न मनाते दिख रहे हैं। मंगलवार की रात में जहां बैंगलुरू के फैंस आतिशबाजियां एवं पटाखे के साथ अपनी खुशी अफजाई की वहीं आज बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय जुलूस निकाला गया। भारी उत्साह के साथ लोग इस विजय जुलूस का हिस्सा बनने पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह रही कि इस विजय जुलूस में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आधा दर्जन से अधिक लोगों की जानें इसलिए चली गई क्योंकि वे लोग बैंगलुरू की जीत के जश्न का साक्षी बनना चाहते थे। इस भगदड़ में कई ऐसे लोग हैं जो घायल होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। बैंगलुरू की इस जीत के जश्न का रथ अब मातम की तरफ मुंह मोड़ लिया है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मौके पर तैनात हैं, जो बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.