उन्नाव में आग का तांडव,दो घर आए चपेट में,मच गया हाहाकार

उन्नाव

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार को भीषण आग लग गई, जो दो घरों में रखे समानों को जलाकर राख कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरहर पुर में आग ने इस तरह तबाही मचाई कि लोग देखकर सहम उठे।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक घर के पीछे खेत में खर-पतवार का ढेर रखा हुआ था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक फैलने लगी। इसी दौरान आग की चिंगारी बगल के दो घरो तक पहुंच गई और विकराल रूप ले ली। इस भीषण अग्निकांड में घरों में रखा समान तथा नगदी भी जलकर राख हो गया।
घटनाक्रम की सूचना जब राजस्व विभाग को मिली तो, राजस्व विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति हुई वस्तुओं के आंकलन में जुट गए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.