



महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र में जिम्मेदारों ने एक दिव्यांग महिला को कागजातों में मृतक घोषित कर दिया, जो अब खुद वही महिला अपने जीवित होने का प्रमाण देते फिर रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र में जिम्मेदारों ने एक दिव्यांग महिला को कागजातों में मृतक घोषित कर दिया, जो अब खुद वही महिला अपने जीवित होने का प्रमाण देते फिर रही है। सरकारी अभिलेखों में उस दिव्यांग महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। इस विसंगति के चलते महिला की पेंशन बंद हो गई, जिसके बाद वह खुद अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए अधिकारियों के पास पहुंची।
पीड़ित महिला ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, “साहब, मैं जिंदा हूं, फिर भी मेरी पेंशन बंद कर दी गई है।” महिला ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पर उसकी पेंशन बंद कराने का आरोप लगाया है।इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) ने जांच के आदेश दिए हैं।
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में एक सनकी आशिक अपनी प्रेमिका से नाराज होकर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया। pic.twitter.com/HT7Bpc9Dvw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2025