सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन, 5 जून को, डुमरियागंज में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन, 5 जून को, डुमरियागंज में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इन कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8 बजे हिन्दू भवन में रक्तदान शिविर के साथ होगी। इसके बाद, शाम 6 बजे राप्ती नदी के तट पर मां अचिरावती गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ ही भजन संध्या और प्रसाद वितरण भी होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
जानकारी के अनुसार बताते चले राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले चार वर्षों से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर होने वाली गंगा आरती की शुरुआत 2012 में 501 दीपों के साथ हुई थी, जो अब एक स्थापित परंपरा बन चुकी है। इस वर्ष गंगा दशहरा भी 5 जून को ही है। डुमरियागंज में पिछले 13 वर्षों से गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी प्रतीक है।
पूर्व विधायक ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास को दी जा रही प्राथमिकता की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि भावी पीढ़ियां धर्म, संस्कार और परंपराओं से जुड़ी रहें।
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में एक सनकी आशिक अपनी प्रेमिका से नाराज होकर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया। pic.twitter.com/HT7Bpc9Dvw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2025





















